गोंगपा सम्मेलन का हुआ अयोजन:राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेशभर से जुटे लोग

, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित 200 लोगों ने थामा गोंगपा का दामन !सिवनी जिले के सागर ग्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

गोंगपा सम्मेलन का हुआ अयोजन:राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेशभर से जुटे लोग
गोंगपा सम्मेलन का हुआ अयोजन:राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेशभर से जुटे लोग

सिवनी जिले के सागर ग्राम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस दौरान नगर परिषद बरघाट के पूर्व अध्यक्ष रंजीत वासनिक ने अपने लगभग 200 साथियों के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का दामन थाम लिया। मीडिया से रुबरू होते हुए मध्यप्रदेश प्रभारी श्याम सिंह मरकाम ने कहा की रंजीत वासनिक के आने से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और अधिक मजबूत हुई है। साथ ही हम उनकी टीम के साथ मिलकर और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम से पूछा कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार गोंडवाना और कांग्रेस का गठबंधन होगा और दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। तब श्याम सिंह मरकाम ने कहा की वर्तमान में ना तो कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया और ना ही हमारी पार्टी ने उनसे संपर्क किया।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में समय पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ते है। समय आने पर देखेंगे कि हमें क्या करना है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप मध्य प्रदेश की पूरी 230 विधानसभा सीट में चुनाव लड़ेंगे या सिर्फ वहीं चुनाव लड़ेंगे जहां आदिवासी लोगों की बाहुल्यता है।

तो उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी सभी विधानसभा में चुनाव लड़ने की है और हम पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे। यह स्पष्ट नहीं कहा कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे या नहीं? जिससे ऐसा लगता है कि गोंडवाना और कांग्रेस के लिए भविष्य में रास्ते खुले हुए हैं।

वहीं गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जबसे शिवराज सरकार आई है तब से मध्यप्रदेश 1 नम्बर पर है अन्याय और अत्याचार में। जो सरकार दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार करे ऐसी सरकार को नहीं रहना चाहिए और शिवराज सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए।

ग्राम सागर में गोंडवाना के हक की लड़ाई लड़ने वाले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक गोल्ड मेडलिस्ट दादा हीरासिंह मरकाम व गोंडवाना के इतिहास कार भाषाविद् व लेखक डॉ. मोती रावेन कंगाली की प्रतिमा का अनावरण भी सागर में किया गया।