कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान के चलते 7 नवंबर को सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।

कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ
school holiday

school holiday

School Holiday In November 2023 : आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर की तरह अब नंवबर में भी त्यौहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते कई दिन स्कूल बंद रहने वाले है। इसमें धनतेरस और दिवाली समेत कई त्यौहारों की छुट्टियां शामिल रहेंगी। इससे कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।छुट्टियों की लिस्ट और दिनों की संख्या अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

जानें राज्यों में कब कहां होंगी छुट्टियां

  • झारखंड में नवंबर में छात्रों को कुल 7 छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसमें 12 नवंबर को दिवाली,20 नवंबर छठ पूजा, 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती व 27 नवंबर गुरु नानक जयंती की छुट्टी दी गई है। वही चार रविवार की छुट्टी है,हालांकि 12 नवंबर दिवाली की छुट्टी के दिन ही रविवार पड़ गया है।
  • छत्तीसगढ़ में दीपावली पर 11 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान के चलते 7 नवंबर को सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।
  • एमपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 17 नवंबर दिन शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक सहित तमाम दफ्तर बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने 17 नवंबर को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश का एलान किया है।
  • हरियाणा में 01 नवंबर बुधवार- को हरियाणा दिवस और करवा चौथ, 5 नवंबर को रविवार, 11 नवंबर को दूसरा शनिवार, 12 नवंबर को दीपावली/ रविवार, 13 नवंबर को सोमवार विश्वकर्मा डे/गोवर्धन पूजा, 19 नवंबर को रविवार 26 नवंबर को रविवार और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के चलते अवकाश रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर को दीपावली की छुट्टी रहेगी जबकि 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर बंद रखा जाएगा 15 नवंबर को भाई दूज , 19 नवंबर को छठ पूजा और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे।

नवंबर में पड़ने वाली छुट्टियां 

  • 4 नवंबर 2023 शनिवार
  • 5 नवंबर 2023 रविवार
  • 11 नवंबर 2023 छोटी दिवाली
  • 12 नवंबर 2023 बड़ी दिवाली
  • 13 नवंबर 2023 गोवर्धन पूजा
  • 15 नवंबर 2023 भाई दूज
  • 18 नवंबर 2023 शनिवार
  • 19 नवंबर छठ पूजा
  • 24 नवंबर 2023 गुरुतेज बहादुर शहीद दिवस
  • 25 नवंबर 2023 शनिवार
  • 26 नवंबर रविवार