नवंबर में कैसा रहेगा यूपी के मौसम का मिजाज, कब पड़ेगी तेज ठंड़, छाएगा घना कोहरा, जानिए IMD का ताजा अपडेट
आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।नोएडा में आसमान साफ रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।



UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले तेजी से मौसम बदलने की संभावना है, 10 नवंबर के बाद ठंड और कोहरे का असर तेज हो सकता है। फिलहाल एक हफ्ते मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकेगी। आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय ना होने के चलते बारिश या आंधी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
नवंबर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में मौसम में ज्यादा कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। सुबह, शाम और रात को ठंड रहेगी जबकि दोपहर में धूप निकलने की वजह से हल्की गर्मी रहेगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। अगले पूरे हफ्ते के लिए लखनऊ धुंध का पूर्वानुमान है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
शुक्रवार को शहरों में कहां कितना रहेगा तापमान
- आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।नोएडा में आसमान साफ रहेगा, वही न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है।
- सुल्तानपुर, अयोध्या, फतेहपुर, बांदा, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बाराबंकी, हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी और बहराइच में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 29 -31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
- फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
- बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।